Vinod Kambli: विनोद कांबली की तबीयत फिर बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती.
Vinod Kambli Hospitalized: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और सचिन तेंदुलकर के बचपन के मित्र विनोद कांबली को गंभीर हालत में फिर से अस्पताल ले जाया गया है।
सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से जुड़ी एक दुखद खबर आई है। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे कांबली की तबीयत शनिवार देर रात बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ठाणे स्थित प्रगति अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने कांबली को मेडिकल निगरानी में रखा है और सभी जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं।
52 वर्षीय विनोद कांबली हाल ही में मुंबई में अपने कोच रमाकांत आचरेकर के स्मारक के अनावरण के दौरान अपने बचपन के दोस्त और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से मिलने के बाद सुर्खियों में आए। कार्यक्रम में कांबली को व्हीलचेयर पर देखा गया, जिससे उनके प्रशंसक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो गए।
1983 World Cup team extended a helping hand
बीते दिनों क्रिकेट के महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विनोद कांबली की मदद करने का निर्णय लिया और 1983 वर्ल्ड कप टीम की ओर से आर्थिक सहयोग की घोषणा की। उन्होंने कांबली को अपने बेटे जैसा मानते हुए उनकी प्रशंसा की। वहीं, कपिल देव ने भी प्रस्ताव रखा कि अगर कांबली रिहैबिलिटेशन शुरू करते हैं, तो उनके चिकित्सा खर्च का वह जिम्मा लेंगे।
सचिन और कांबली ने लगभग समान समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। कांबली को कभी सचिन से ज्यादा प्रतिभाशाली समझा जाता था, और उन्होंने अपने प्रदर्शन से इसे सच भी किया। हालांकि, उनके जीवनशैली ने उनके करियर को प्रभावित किया, और उनकी वापसी असंभव हो गई, जिससे अब दोनों के बीच कोई तुलना संभव नहीं है। हाल ही में कांबली का एक वीडियो देखने को मिला था जिसमें वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर अपनी बाइक पार्क करने की कोशिश में संघर्ष कर रहे थे.
